डीएपी खाद की कालाबाजारी की मांग को लेकर कांग्रेश द्वारा धरना प्रदर्शन

सरकार की उदासीनता और अव्यवस्था के कारण किसानों को बुवाई के समय डीएपी खाद की भारी किल्लत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में किसानों को बुवाई के समय डीएपी खाद न मिलने अनुपलब्धता और कालाबाजारी के विरोध में सिविल लाइंस चर्च पर कांग्रेस जनों ने धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया। ज्ञापन एसीएम फर्स्ट ने लिया ज्ञापन के माध्यम से वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से यह मांग किया गया कि किसानों के डीएपी खाद को सुगमता से उपलब्ध कराया जाए । वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की उदासीनता से बुंदेलखंड सहित पूरे उत्तर प्रदेश में डीएपी खाद की भारी किल्लत है एवं सरकार किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है । वक्ताओं ने यह भी कहा कि डीएपी खाद के लिए किसानों को भूखे प्यासे कई घंटों तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। जिसके चलते कई किसानों की जान तक जा चुकी है और खाद ना मिलने के कारण कई किसान आत्महत्या तक कर चुके वक्ताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कुंभकरण की नींद में सो रही है ।भाजपा सरकार किसानों को खाद सुगमता से उपलब्ध नहीं करा पा रही है उसके कथनी और करनी में अंतर है यह सरकार किसान विरोधी है यह सरकार किसानों के दुख दर्द को समझ नहीं रही है ।एक तरफ तो वह किसानों को अन्नदाता बताती है लेकिन दूसरी तरफ डीएपी खाद की कालाबाजारी करवाने में सरकार का बहुत बड़ा हाथ है और किसान लाइनों में खड़े हैं । रात रात भर उनके ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार लाठियां चलवा रही है ।वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के दुख दर्द में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देने के लिए उनके साथ खड़ी है किसान विरोधी इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हैं । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री संजय तिवारी उज्जवल शुक्ला सुरेश चंद यादव अरुण तिवारी प्रदीप मिश्रा अनिल पांडे इरशाद उल्लाह बृजेश सिंह तस्लीमुद्दीन रईस अहमद राजकुमार शुक्ला अशफाक राकेश पटेल अरशद वारसी मनोज पासी सत्यम कुशवाहा सुशील तिवारी कामेश्वर सोनकर एहतेशाम अहमद परवेज अहमद आज प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


