Latest

केंद्रीय कारागार में बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भाई दूज पर बहनें अपने भाई से मिलने नैनी जेल जाएंगी। जेल में भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी। इसके लिए नैनी जेल प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। बहनों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य है। ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। सेंट्रल जेल नैनी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि बहनों को विशेष रूप से आज भाइयों से मिलने की छूट दी गई है।

*शनिवार को मुलाकात पर रहती है रोक*

भाई दूज शनिवार को है और नैनी जेल में शनिवार को मुलाकात पर प्रति प्रतिबंध रहता है। लेकिन, भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज पर्व पर मिलने की अनुमति दी गई है। जेल प्रशासन की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि अन्य दिनों की तरह इस बार शनिवार को भी बहन अपने भाई से नैनी जेल में आकर मिल सकेंगी। इसी तरह जेल में निरुद्ध महिला बंदियों से उनके भाई भी जेल जाकर मिल सकते हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक आम लोगों को मिलने की मनाही रहेगी। लेकिन, भाई-बहन मिल सकेंगे।

Related Articles

Back to top button