निर्देशक प्रेम सिन्हा की फ़िल्म “बनारसी छोरा ‘ की शूटिंग जल्द होगी

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पृथ्वी इटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म ‘बनारसी छोरा’ की शूटिंग आगामी वर्षों में शुरू होगी। फ़िल्म की शूटिंग बनारस के रमड़िये जगह पर जाएगी। ये जानकारी आज फ़िल्म के निर्देशक प्रेम सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि फ़िल्म बेहद खास है। अभी इसको लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। फ़िल्म की कहानी और गाने हमारे प्रोजेक्ट की हिसाब से होगी। इसमें कई हिंदी के दिग्गज अभिनेता नज़र आएंगे। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारी फ़िल्म किस स्तर की होगी। वहीं, फ़िल्म को लेकर फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर वर्मा ने कहा कि” बनारसी छोरा” बेहद एंटरटेनिंग फ़िल्म है। इसकी जर्नी खास होने वाली है। हम सभी इसको लेकर एक्साइटेड हैं। यह दर्शकों को पसंद भी आएगी। तो म्यूजिक डायरेक्टर शेखर टिंकू ने अपने संगीत से दर्शकों का मनमोह लेगे । फ़िल्म के हर कलाकार की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। अभी इस फ़िल्म की कास्टिंग की जानी है। इस फ़िल्म के निर्देशक प्रेम सिंहा है। तथा फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर वर्मा है तथा म्यूजिक डायरेक्टर शेखर टिंकू है।



