Latest

सावन इंटरटेंमेंट का छठ गीत ” भौजी चली छठ घाटे” हुआ रिलीज

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इस छठ पर्व में भोजपुरी सिंगर मंजय मनोहर का छठ गीत “”भौजी चली छठ घाटे” अपनी मधुर आवाज में लेकर आए हैं। यह गीत सावन इटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है जो बेहद पॉपुलर हो रहा है। आपको बता दे कि यह छठ गीत सावन इंटरटेंमेंट की पहली प्रस्तुति है। छठ पर्व के अवसर पर मंजय मनोहर अपने फैन्स के लिए यह शानदार छठ गीत लेकर आए है। इसमे मंजय मनोहर के साथ रोहन सिंह, जूही पाण्डेय, पप्पू सिंह राजपूत, प्रिया गुप्ता शैलेश स राज, सिपाई लाल भारती, ने काम किया है और वह सभी पियरी कपड़े बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

निर्माता राजन देसाई का पहला छठ गीत

मंजय मनोहर की आवाज में यह छठ वीडियो सांग बेहतरीन तरीके से और काफी भव्य रूप से ढेर सारे क्राउड के साथ फ़िल्माया गया है। इस गाने में सभी कलाकारों ने गजब केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस छठ गीत के निर्माता राजन देसाई है इस गाने के गीतकार कृष्णा आवारा, संगीतकार श्याम बाबू हैं।

Related Articles

Back to top button