बीडीओ ने नेवढ़िया का निरीक्षण कर प्रधान को नाली बनवाने का दिया निर्देश

ग्रामीणों ने अव्यवस्था की जिलाधिकारी से किया था शिकायत
अनुराग शुक्ला/ रमेश तिवारी
कोराव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) ।
तहसील क्षेत्र के नेवढ़िया 42 गांव में बारी पुर मोहल्ले में नाली न होने की वजह से भारी मात्रा में कीचड़ होने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा बीते एक पखवाड़े से ज्यादा समय से की जा रही है मामले में लोगों ने जिलाधिकारी से भी शिकायत करते हुए उक्त समस्या के समाधान की मांग की थी। जिस पर मंगलवार को खंड विकास अधिकारी मांडा आरबी यादव ने गांव में पहुंचकर समस्या को देखा और गांव के प्रधान को तत्काल उक्त स्थल पर नाली और सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी ने भी कहा कि नाली और सड़क ना होने की वजह से पानी भरा होने की वजह से स्वास्थ्य के संक्रमण का खतरा बना हुआ है वीडियो ने प्रधान को नाली का काम प्राथमिकता पर करवाने का निर्देश जारी किया ।उल्लेखनीय है कि नेवढ़िया 42 में ग्रामीणों ने बारी पुर मोहल्ले में नाली एवम सड़क का निर्माण न कराए जाने की शिकायत जिले के अधिकारियों से की थी और लगातार यह मांग की जा रही थी नाली और सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके। शिकायत को संज्ञान में लेकर खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण करके प्रधान को निर्देश दिया है अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर वीडियो के निर्देश का प्रधान पर कितना असर दिखता है और कब तक समस्या का समाधान किया जाता है।




