Latest

पांच वर्ष पूर्ण होने पर 48 मंडलीय भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन संपन्न हुआ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दिगंबर जैन पंचायती सभा प्रयाग के तत्वाधान में जीरो रोड स्थित जैन मंदिर में पंडित सुनील जैन के निर्देशन में जैन अनुनाइयो ने 14 नवंबर दिन रविवार को भक्तांबर महामंडल विधान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर 48 मंडलीय भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक,शांतिधारा एवम पूजन अर्चन किया गया इसके पश्चात श्रावक-श्राविकाओ ने भक्तामर के 48 काव्य में प्रत्येक काव्य पर एक-एक दीप प्रज्जवलित किया। बाद में सभी ने 48 दीपको से आरती की। सभी श्रद्धालुओं ने विधान के समापन पर केसरिया वस्त्रों में मंत्रोच्चार के साथ हवन किया। पंडित सुनील जैन ने बताया इस तरह के हवन से सभी तरह के रोग, आधि-व्याधि समाप्त होते है एवं समाज में धर्म की प्रभावना एवम युवाओं में धर्म के प्रति आस्था जाग्रत होती है। इसलिए इस तरह के आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे। विधान में रखे हुए मंत्रोचारित चांदी के कलश को प्राप्त करने का सौभाग्य आनंद प्रकाश सपरिवार को प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button