Latest

वैज्ञानिक डॉ अजय कुमार सोनकर ने प्रयागराज वासियों का सिर गर्व से किया ऊंचा: नन्दी

कैबिनेट मंत्री नन्दी, सांसद व महानगर अध्यक्ष ने पद्म श्री पुरस्कृत वैज्ञानिक डॉ अजय कुमार के घर जाकर किया सम्मानित

प्रयागराज स्थित लैब में टिश्यू कल्चर से मोती बनाने के लिए मिला पद्मश्री सम्मान

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, सांसद रीता बहुगुणा जोशी व महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने आज पद्मश्री पुरस्कृत वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार सोनकर के नैनी स्थित घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि संगम नगरी प्रयागराज में रहते हुए टिश्यू कल्चर से मोती बनाकर देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले पद्मश्री पुरस्कृत नैनी निवासी वैज्ञानिक अजय कुमार सोनकर ने प्रयागराज का नाम गौरवान्वित किया है। मंत्री नन्दी ने कहा कि जिसने भी पूरी लगन और परिश्रम के साथ कार्य किया है, उसने इतिहास रचा है। डॉक्टर अजय कुमार सोनकर ने अंडमान निकोबार से दो हजार किलोमीटर दूर सीप के टिश्यू कल्चर से मोती बनाकर यह साबित किया है कि अगर ठान लो तो कुछ भी असंभव नहीं है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद रीता बहुगुणा जोशी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार सोनकर को अंगवस्त्रम पहना कर सम्मानित किया। कहा कि वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार सोनकर जी ने पूरी दुनिया में प्रयागराज का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है जिससे प्रयागराज वासियों का मस्तिष्क गर्व से आज ऊंचा हुआ है। कहा कि मोदी सरकार में आज बिना किसी भेदभाव के काबिल लोगों को आज पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, राजू पाठक, आशीष गुप्ता, राजन शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्रा, विनोद तिवारी, रामजी मिश्रा, राजेश सोनकर, राकेश जायसवाल, रजत दुबे, राजन शुक्ला, मुकेश भारती, संजय केसरवानी, समर बहादुर सिंह, रवि मिश्रा, चंद्रभान कुशवाहा, सचिन जायसवाल, आशीष जायसवाल, संजू पांडे आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button