Latest

युवा कांग्रेस गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाली

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज युवा कांग्रेस द्वारा लगातार हो रही गैस सिलेंडर के दामों की वृद्धि एवम् मंहगाई के विरोध में युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत रस्तोगी के नेतृत्व में मीरापुर खत्री पाठशाला से लेकर सदियापुर बालू मंडी तक गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा निकालते हुए निशांत रस्तोगी ने कहा कि 400 रुपए में सिलेंडर देने का वादा करके सत्ता में आने वाली भाजपा अब 1000 में जनता को गैस दे कर वादा खिलाफी का काम कर रही है लगातार बढ़ रहे गैस सिलेंडर के दाम से महिलाओं को घर चलाने में दिक्कत हो रही है। आगे यात्रा के दौरान शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है महगायी से जनता की कमर तोड़ दी है अब जनता 2022 के चुनाव में भाजपा के खिलाफ़ वोट की चोट को तैयार है। यात्रा में मुख्य रूप से अल्पना निषाद, अनूप सिंह, राजकुमार शुक्ला, जावेद उर्फी, अरशद अली हर्ष शर्मा, पुनीत श्रीवस्त्व, सतीश उपाध्याय, प्रखर केसरवानी मो जाहिद, इशरत अली चांद, सहित सैंकड़ों महिलाएं एवं युवा कांग्रेस के साथी मौजूद थें।

Related Articles

Back to top button