Latest

28 दिन बाद घर पहुंचे डॉक्टर, उतारी गई आरती

प्रयागराज। कोरोना महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर ही आज असली हीरो हैं। लेवल थ्री के कोविड अस्पताल एसआरएन में तैनात डॉ. शिवेंदु ओझा व डॉ. इंद्रमणि प्रकाश ने करीब आधा दर्जन कोरोना मरीजों को ठीक करने में सफलता हासिल की है। 14 दिन तक एसआरएन में ड्यूटी और 14 दिन पैसिव क्वारंटाइन में रहने के बाद जब ये अपने घर पहुंचे तो परिवार ही नहीं मोहल्ले वालों ने भी इनका स्वागत किया।
डॉ. शिवेंदु की तीन साल की बेटी आरना उन्हेें नए रूप में देख चौंक गई। वह चेहरे पर मॉस्क और सिर पर हेयर कवर लगाए हुए थे।

पत्नी डॉ. अर्चना ओझा (न्यूरोलॉजिस्ट) ने मिठाई खिलाकर सफल इलाज करने के लिए बधाई दी। इसी तरह इंद्रमणि जब अपने घर पहुंचते हैं तो माता-पिता ने आरती उतारी। पहले से मौजूद सगे संबंधियों ने माला पहनाकर तो घर के अन्य बच्चों ने पोस्टर पर वेलकम लिखकर उनका जोरदार स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button