Latest

मॉडल को फिल्मी अंदाज में सिरफिरे आशिक ने बनाया बंधक, बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भोपाल। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में भोपाल के मिसरोद इलाके में मुंबई की एक मॉडल को सिरफिरे आशिक  ने बंधक बना लिया। रोहित सिंह नामक युवक ने मॉडल को कमरे में बंधक बनाया। युवती BSNL के रिटायर्ड एजीएम की बेटी है। फिलहाल युवक ने इस मॉडल को एक इमारत की पांचवी मंजिल स्थित युवती के ही फ्लैट में बंधक बनाया हुआ है। पुलिस युवती को सकुशल छुड़ाने के लिए पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक युवक मॉडल को पहले से जानता है और लगातार काफी समय से उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। उसी कड़ी में गुरुवार को उसने युवती को बंधक बनाया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली कि मिसरोद इलाके में एक युवक ने मॉडल को बंधक बना लिया है और खुद को गोली से उड़ा लेने की धमकी दे रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और ताबड़तोड़ युवती को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि मॉडल अभी भी बंधक बनीं हुई है। पुलिस अधिकारी युवक से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को देखकर युवक ने खुद को लहूलुहान भी कर लिया है।

बताया जा रहा है कि युवक ने सुबह 7 बजे से मॉडल को बंधक बनाया हुआ है। मिसरोद इलाके में एक बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर बने फ्लैट में बंधक बनाया। ये फ्लैट युवती का ही है और इसके एक कमरे में युवक ने युवती को बंधक बनाया हुआ है। युवक बार-बार खुद को गोली से उड़ा लेने की धमकी दे रहा है। युवक ने खुद को लहूलुहान भी कर लिया है। युवती BSNL के रिटायडॅ एजीएम की बेटी है और एमटेक करने के बाद फिलहाल मुंबई में मॉडलिंग करती है।

पुलिस को युवक रोहित सिंह के बारे में ये जानकारी लगी है कि वो अलीगढ़ का रहना वाला है और पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। ये युवक भी मुंबई में माडलिंग करता है। अप्रैल माह में उसे मिसरोद पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था। युवक का चाचा यूपी पुलिस में पदस्थ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button