Latest

सामाजिक, राजनैतिक क्रांति के अग्रदूत थे बहुजन नायक कांशीराम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर के कारवां को बसपा, बामसेफ, डीएस फोर के संस्थापक व बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम ने आगे बढ़ाया जिसके बदौलत न केवल उत्तर प्रदेश अपितु सम्पूर्ण भारत वर्ष के विभिन्न प्रदेशों में सभी समुदायों के शोषित, पीड़ित वर्ग के आवाम में सामाजिक व राजनैतिक चेतना में महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन आया उक्त विचार बहुजन समाज पार्टी के प्रयागराज मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी एमएलसी भीमराव अम्बेडकर व मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. अशोक गौतम ने सोमवार को पंखुड़ी गेस्ट हाउस परिसर में बसपा संस्थापक कांशीराम साहेब के 87वे जन्मदिन के अवसर पर आयोजित भब्य जयन्ती समारोह में कही। नेता द्वय ने भारी संख्या में उमड़े जन समुदाय व बसपा समर्थक, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बसपा प्रमुख सुश्री बहन मायावती जी के नेतृत्व में बसपा संस्थापक के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने भयमुक्त, कानून का राज्य स्थापित कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया साथ ही साथ बहुजन समाज पार्टी निरन्तर बहन मायावती के नेतृत्व में सर्वजन हिताय की नीति अपनाकर डॉ. अम्बेडकर व मान्यवर कांशीराम साहब के सपनो का भारत बनाने के लिए संकल्पवद्ध है। उक्त अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मान्यवर साहेब को स्मरण करते हुए कहा कि मान्यवर साहेब सर्वसमाज के पीड़ित व शोषितों के लिए उनके समर्पित जीवन, योगदान को समाज व देश हमेशा याद रखेगा और उन्ही की प्रेरणा से शोषित पीड़ित समुदाय के लोगो ने स्वाभिमान व सम्मान से जीने का मकसद हासिल किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कांशीराम जी सिद्धान्तों का अनुकरण करने का संकल्प लिया। जयंती कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. अम्बेडकर व कांशीराम साहेब के चित्र पर माल्यर्पण करके की गई। उक्त अवसर पर मुख्य वक्ताओं में पूर्व विधायक राजवली जैसल अमरेंद्र बहादुर पासी, दीपचन्द्र गौतम, बाबूलाल भंवरा, अभिषेक गौतम,चिंतामणि वर्मा, राजेश पासी, चौधरी साइद अहमद, रविन्द्र गांधी, अतुल टीटू, रामबृज गौतम, ज्ञान सिंह पटेल, घनश्याम पटेल, मनोज पासी, अहमद अंसारी, अयोध्या पाल, संजय तिवारी, राम तोलन यादव, आसिफ सिद्दीकी, रणजीत सोनकर, संतोष हेला, आमिर काजी, गुड्डू तिवारी, अमर नाथ निडर, आर.एन. पंथारी, डा. एसपी सिद्धार्थ आदि प्रमुख रहे।

Related Articles

Back to top button