Latestइलाहाबाद समाचारप्रदेश

प्रयागराज में एक दिन में रिकार्ड 11 पॉजिटिव केस, जनपद में दहशत

प्रयागराज । बुधवार को 11 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं। जिले में एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है। इसमें चार लोग सरायममरेज के पतवा जंघई के एक ही परिवार के सदस्य हैं।

बहरिया के चकिया घमोल गांव के पति-पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। धनूपुर के महाराजगंज गांव का एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। मुंबई से लौटे प्रतापपुर के दो युवकों में भी कोरोना की पुष्टिï हुई है।

कोरोना संक्रमितों में महिला समेत दो लोग प्रतापगढ़ के भी हैं जिनका यहीं इलाज चल रहा है। तकरीबन सभी लोग मुंबई से लौटे हैं।


उधर, 50 कोरोना वारियर्स समेत कुल 219 लोगों के सैम्पल बुधवार को जांच के लिए एकत्र किये गये। इनमें शंकरगढ़ और जसरा में दूसरे प्रदेशों से आने वाले लगभग सौ संदिग्ध शामिल हैं।

कोटवा के एल-1 चिकित्सालय में भर्ती दो मरीजों की तबीयत बिगडऩे पर एसआरएन रिफर किया गया। इसी तरह नैनी सेंट्रल जेल में भी दस संदिग्ध बंदियों के सैम्पल लिये गये।
कोरोना जंग में अपनी जिंदगी गंवा चुके लूकरगंज के इंजीनियर की 85 वर्षीय मां अपने दूसरे बेटे संग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गयीं हैं।

उनकी चौथी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस उम्र में कोरोना को मात देने वाली संभवत: वह प्रदेश की पहली बुजुर्ग महिला हैं। उनके 30 वर्षीय इंजीनियर बेटे की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। दोनों को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने एसआरएन से विदा किया।

इंजीनियर के परिवार में तीन अन्य लोगों की चौथी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें उनकी पत्नी, भाई की पत्नी व उनकी सास शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button