राजनीतिक नहीं धार्मिक हो गया कोरोना, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केंद्र सरकार की कोविड एसओपी पर उठाए सवाल

( अनुराग शुक्ला ) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केंद्र सरकार की कोविड एसओपी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना भी राजनीतिक नहीं बल्कि धार्मिक हो गया है। पश्चिम बंगाल और आसाम में कोरोना नहीं जा रहा है। हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना फैल रहा है। शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं, मंदिरों में संक्रमण का खतरा हो रहा है।
पत्रकारों से बातचीत में स्वामी अविमुक्तानंद ने कहा कि चुनावी राज्यों में राजनीतिक रैलियां और सभाएं हो रही हैं। वहां कोरोना का कोई खतरा नहीं है। करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा 12 साल बाद आने वाले कुंभ मेले के लिए एसओपी लागू कर दी है।
सरकार की मंशा साफ नहीं है। 72 घंटे पूर्व की कोविड आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट और पंजीकरण की अनिवार्यता श्रद्धालुओं को हरिद्वार आने से रोकना भर है।



