बच्चों की जान से खिलवाड़, NO ENTRY में घुस आये कई ट्रक

इलाहाबाद। उच्च न्यायालय के आदेश का नहीं हो रहा पालन आज सुबह बच्चो के स्कूल के टाइम जीटीरोड पर सैकड़ो की तादात में ट्रक घुस आए।

ये किसके आदेश पर हुआ ये तो पुलिस जाने, लेकिन उस रोड पर कई बड़े स्कूल हैैं। कई स्कूलों में पहुचने के रास्ते भी जीटीरोड से होकर जाता है, फिर भी ऐसे वक़्त में जब बच्चे उस रोड पर स्कूल जा रहे हो। किसी भी बड़ी दुर्घटना का खुला आमंत्रण दे रहा है।

सुबह का वक़्त में इतनी बड़ी घोर लापरवाही है या फिर जानबूझ कर ऐसा किया गया। सभी विद्यालयों के सामने कोई भी ट्रैफिक सिपाही मौजूद नहीं दिखा सभी चौराहों पर बच्चों का हुजूम स्कूल की तरफ जाता रहा।

बच्चों के हुजूम के साथ ही ट्रकों का रेला भी गुजरता रहा यदि ऐसे में कोई दुर्घटना या घटना हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता जबकि इसके पूर्व में कई घटनाएं ऐसी हो चुकी हैं जिनका सबक हम ले चुके हैं फिर भी यातायात पुलिस No Entry के नाम पर धन उगाही कर ट्रकों को विद्यालय के समय पर भी खोल दिया जाता है । यदि समय रहते यातायात पुलिस ध्यान नहीं देती कोई भी दुर्घटना हो सकती है।




