Latestइलाहाबाद समाचार

अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा समिति समिति के तत्वधान में बांटी खाद्यान्न सामग्री

प्रयागराज। आज को हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने बताया कि अखिल भारती हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद इलाहाबाद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के दिशा निर्देश पर लॉक डाउन 4 के समय सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने हाशिमपुर में गरीब जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री बांटी जिसमें आटा दाल चावल के साथ तेल नमक मसाला चीनी आदि वितरित किया गया।

इस उपलक्ष्य पर उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा गरीब जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचे।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर कि कोई भूखा ना सोए को अनुसरण करते हुए समिति के जिला उपाध्यक्ष ने खाद्यान्न सामग्री वितरित किया। राहत सामग्री पाने वालों में प्रमुख रूप से वीना देवी रिंकू उमा देवी अजय मीरा देवी राधा देवी विनय कुमार गुड़िया गुड्डू सुनीता वंदना अमरनाथ गुड्डी किरन आरती गौड़ वैशाली सागर थे।

समिति की ओर से मुख्य रूप से अभिषेक शुक्ला रजत नेता विजय पुर्स्वानी सनी कुमार विशाल कुमार आदि सम्मिलित रहे

Related Articles

Back to top button