Latest

देवोत्थान एकादशी पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई ,किया पूजन-अर्चन

प्रयागराज (अनुराग दशम समाचार )। देवोत्थान एकादशी पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पूजन-अर्चन किया। संगम क्षेत्र सहित अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने संतों और ब्राह्मणों को दक्षिणा द्रव्य दान किया। आश्रमों में हवन-पूजन किया गया। गंगाघाट पर स्नान करने का सिलसिला सोमवार को तड़के ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हो गया। रसूलाबाद, फाफामऊ, शिवकुटी और संगम तट पर स्नानार्थियों की भीड़ जुटी रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और गंगा मइया की आरती उतारी। गंगा मइया के जयकारों के साथ ही घाट पर पूजा-अर्चना भी की। गंगा किनारे नाविक भी जुटे रहे। प्रतापगढ़, कौशाम्बी से भी आकर श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया।

Related Articles

Back to top button