आरसीसी और ए-टू-जेड को मिली जीत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रॉयल क्रिकेट क्लब (आरसीसी) और ए-टू-जेड ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्रेम लता मिश्रा स्मृति टी-20 मास्टर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किये।
डीएवी कॉलेज मैदान पर खेले गये मैच में एसी चैंपियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन (मो. अरबाज 36, अशरफ खान 30, राहुल श्रीवास्तव 23, रिशद खान 21, तिलकराज यादव व अंकु दुबे दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में आरसीसी ने 10.3 ओवर में बिना विकेट खोए 156 रन (अभिनीत केसरवानी 81 नाबाद, तिलकराज यादव 66 नाबाद) बना लिये।
दूसरे मैच में द माइटी डेमोंस ने 18 ओवर में 147 रन (सूफियान खान 48, अमजद खान 23, अंकुर कुशवाहा 4/26, अभिजीत सिंह 3/23, अतुल सिंह 2/38) बनाये। जवाब में ए-टू-जेड ने 19.2 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन (रवींद्र 30, अतुल सिंह 25 नाबाद, अंकुर कुशवाहा 20, सागर गुप्ता 3/22, फजील अहमद 2/22) बना लिये।



