Latest

श्री रोग हरण हनुमानजी का 10 दिवसीय पाटोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री देवराहा बाबा मंच न्यास गंगा तट प्रतिष्ठानपुरी द्वारा संचालित श्री देवराहा बाबा गौशाला प्रांगण अंतर्गत स्थित श्री रोग हरण हनुमानजी का जन्मोत्सव पाटोत्सव समारोह दिनाँक 10 जुलाई , शनिवार को प्रातः 7 बजे से श्री सीताराम नाम अखण्ड संकीर्तन के साथ प्रारंभ होकर आगामी दिनाँक 19 जुलाई , सोमवार को प्रातः सम्पन्न होगा।
श्री देवराहा बाबा मंच न्यास के अध्यक्ष तथा 10 दिवसीय पाटोत्सव महोत्सव के संयोजक स्वामी राम दास जी महाराज ने उक्त जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आगामी 19 जुलाई को 10 दिनों तक चलने वाले अखण्ड संकीर्तन की पूर्णता के पश्चात श्री रोग हरण हनुमानजी का पाटोत्सव महोत्सव दिव्य झांकी सृंगार , सन्त सम्मेलन , भजन संध्या तथा बृहद भंडारे के साथ धूमधाम से आयोजित होगा।
स्वामी राम दास ने बताया कि इस अवसर पर नित्य अखण्ड ज्योति का पूजन , श्री राज राजेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक तथा गौशाला में रह रहीं गीर गायों , शाहीवाल , हरियाणा गाय तथा देशी गायों के साथ साथ गीर प्रजाति के भीम एवम भैरव नाम के विशालकाय नन्दी जिनके भुजाओं पर जन्मजात त्रिशूल अंकित है को विधिवत सृंगार करके भक्तों के दर्शनार्थ उपलब्ध होंगी। सम्पूर्ण आयोजन में राजस्थान से पधारे स्वामी सन्दीप दास नागा बाबा ,बद्रीनाथ धाम से पधारे स्वामी सुदामा दास जी , कार्यक्रम संचालक फूल चन्द्र दुबे , झूंसी टाउन एरिया के पूर्व अध्यक्ष राम लखन यादव , संघ के प्रांत संघचालक डॉ विश्वनाथ लाल निगम , डॉ बी के सिंह , राजेन्द्र तिवारी दुकानजी , नागेंद्र सिंह ,प्रदेश केशरी मुकेश पहलवान , उमेश निषाद स्याम सूरत पांडेय ,गुड्डू शास्त्री , आचार्य सन्तोष महाराज , बाल सन्त राधेश्याम , घनस्याम कुशवाहा आदि की भूमिका विशेष है।

Related Articles

Back to top button