Prayagraj में फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।Prayagraj
अप्रैल में होने जा रही हिमाचल प्रदेश पुरुष फुटबॉल लीग 2022 में भाग लेने हेतु नॉर्दन फुटबॉल अकादमी चयन ट्रायल्स दिनांक 20 से 22 मार्च को नॉर्दन फुटबॉल अकादमी झलवा प्रयागराज ( विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा) के फुटबॉल मैदान पर अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के देख रेख में संपन्न हुई ।
तीन दिनी चयन ट्रायल्स में कुल 51 फुटबॉल खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे खिलाड़ियों की ड्रिब्लिंग, शूटिंग, मैच प्लेइंग एबिलिटी, हाई ड्राइव के ऊपर ध्यान दिया गया । उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुल 24 खिलाड़ियों का चयन फ़ाइनल ट्रायल्स के लिए किया गया है सभी खिलाड़ियों को २८ मार्च अपने पूर्ण फुटबॉल किट, नगर निगम द्वारा प्रमाणित जन्म तिथि प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड के साथ लखनऊ के चौक स्टेडियम में सुबह 6 बजे मुख प्रशिक्षक इंद्रनील घोष एवं सहायक प्रशिक्षक राहुल वर्मा को रिपोर्ट करना है I
फ़ाइनल ट्रायल्स में अकादमी द्वारा विभिन्न शहरों राज्यों (हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, कोलकाता, प्रयागराज, वाराणसी, हरिद्वार) में हुए ट्रायल्स के दौरान चयनित खिलाडी भी भाग लेंगे I (पोजीशन वाइज मेरिट लिस्ट) चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है: गोलकीपर – मनीष कुमार, श्रीयश पांडेय, आदित्य तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव I डिफेंडर – शिवम् केसरवानी, मनीष कुमार विश्वकर्मा, अखिलेश, हर्षवर्धन,प्रणव पिल्लई, शिव वीर, शिवम् सिंह I
मिडफील्डर – अमन सिंह, हिमांशु प्रजापति, कुंदन सिंह, प्रथमेश त्रिपाठी, देवें, राहुल शर्मा, अवनीश यादव, बीरबल यादव I फॉरवर्ड – प्रवर सिंह, शांतनु सिंह, अमन अंसारी, सौरव गुप्ता, मितेश गुप्ता Iफ़ाइनल ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ी नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के लिए हिमाचल प्रदेश स्टेट लीग में खेलेंगे I उक्त जानकारी नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के फाउंडर एवं मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने दी I



