
लखनऊ,(अनुराग शुक्ला) यूपी का बजट सत्र आज से शुरु हो गया। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा मचाया। तथा राज्यपाल पर कागज़ फेंके।
उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही आज विपक्ष ने नारेबाजी की और जोरदार हंगामा किया। राज्यपाल राम नाईक अभिभाषण के लिये सदन में आये ही थे कि विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस के सदस्यो ने हंगामा शुरू कर दिया।
विधायक नारे लिख बैनर लेकर सदन के अंदर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। विपक्ष ने राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगाए। अभिभाषण के दौरान समाजवादी पार्टी के लोगों ने राज्यपाल के ऊपर कागज के गोले फेंके। राज्यपाल राम नाईक ने हंगामे में ही अभिभाषण पढ़ना शुरू किया। विपक्ष के लिए राज्यपाल ने कहा कि आप सभ्य समाज के प्रतिनिधि है आपसे इस तरह के काम की उम्मीद नही है। उन्होंने कहा कि आप सभ्य समाज के व्यक्ति हैं यह प्रदर्शित करने का प्रयास करें।
सरकार मकसद सबका साथ सबका विकास
विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। राज्यपाल रामनाईक ने अपने अभिभाषण में कहा कि मेरी सरकार का मकसद सबका साथ सबका विकास करना है। मेरी सरकार निवेश बढ़ाने के लिये 21 व् 22 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की है। राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने एंटी रोमियो व एंटी भूमाफिया स्क़वायड शुरू किया। गुंडों पर लगाम के लिये यूपी कोका का प्रावधान किया गया है। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विरोधी दल हंगामा व् नारेबाजी करते रहे। कुछ सदस्यो ने लाल सफ़ेद गुब्बारे सदन में उछाल दिये। सपा के एक एमएलसी आलू की माला पहने कर आये थे। हंगामे के बावजूद राज्यपाल अपना भाषण पढ़ते रहे।
सँगठित अपराधियों की खैर नहीं
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में आगे कहा कि सरकार ने एंटी भूमाफिया के माध्यम से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों को जेल पहुंचाया है। यूपी संगठित रूप से अपराध करने वाले लोगों के खिलाफ यूपी को का जैसा सख्त कानून लाया गया है। हमने उत्तर प्रदेश में बाहर स्तर पर भूमाफियाओं को चिन्हित किया और उनके ऊपर विधिसम्मत कार्रवाई की। राष्ट्रीय बीमा कानून के अंतर्गत बड़ी संख्या में लोगों को यूपी में बीमाकरण किया गया है।



