Latest

भरतकुण्ड स्थित श्री भरत हनुमान मिलन मन्दिर पर भरत यात्रा का स्वागत

‘‘जात मनावन रघुबरहिं, भरत सरिस को आज’’

अयोध्या से चित्रकूट के लिए निकली भरत यात्रा, हुआ स्वागत

(अनुराग शुक्ला )
अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार ) । एक अद्भुत मनोरम दृश्य रहा, जब आज प्रातः 10ः30 बजे स्थानीय भरतकुण्ड स्थित श्री भरत हनुमान मिलन मन्दिर में अयोध्या से पहुंची साधु संतो एवं गृहस्थों से सजी भरत यात्रा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। ‘‘जात मनावन रघुबरहिं, भरत सरिस को आज’’ के भाव कोे लेकर मर्यादा पुरूषोत्तम् प्रभु श्रीराम के अनुज भरत महाराज एवं शत्रुध्न महाराज प्रभु श्रीराम को मनाने चित्रकूट की ओर प्रस्थान किये। यह यात्रा रविवार को प्रातः अयोध्या स्थित श्री मणिराम दास छावनी अयोध्या से महन्त नृत्य गोपाल दास महाराज द्वारा हरी-झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा का नेतृत्व कमल नयन दास महाराज कर रहे थे, भरत यात्रा प्रातः लगभग 10ः30 बजे भरतकुण्ड पहुंची जहां स्थानीय महन्त परमात्मादास की अगुवाई में ‘‘श्रीमती श्यामादेवी राम बिलास अग्रहरि सेवा समिति, जनपद-अयोध्या‘‘ के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला महामंत्री देवेन्द्र अग्रहरि व वरिष्ठ भाजपा नेता केशव बिगुलर आदि ने तथा सेवा समिति के अध्यक्ष फूलचन्द्र अग्रहरि के नेतृत्व में संतराम प्रधान, राकेश निषाद प्रधान, सदानन्द प्रधान तथा संजय कनौजिया आदि की गणमान्य उपास्थिति में भरत यात्रा का स्वागत माल्यार्पण, पुष्प वर्षा एवं पूजन अर्चन से किया गया। सेवा समिति से जुड़े अवधेश अग्रहरि के अनुसार श्री भरत यात्रा के पहुंचने पर सेवा समिति द्वारा भरत एवं शत्रुध्न के रूप में सजे स्वरूप का पूजन अर्चन करने एवं परमपूज्य महाराज कमल नयन दास जी महाराज के पूजन-अर्चन से इस यात्रा के स्वागत कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ। माल्यार्पण, पुष्प वर्षा एवं पूजन अर्चन के पश्चात यात्रा में सम्मिलित गणमान्य गृहस्थों व सैकड़ो संत महन्तो का स्वागत के पश्चात स्वल्पाहार स्वरूप जलपान के बाद स्थानीय नागरिको द्वारा प्रभु भरत एवं शत्रुध्न की स्वागत आरती के बाद शीतला प्रसाद वर्मा के नेतृत्व व निर्देशन में अंजनी कुमार, सागर, अवनीश मिश्रा, साक्षी, रामा, प्रकृर्ति, अनिल कुमार तिवारी आदि ने सुन्दर व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया। विश्राम के पश्चात अपरान्ह 12ः00 बजे भरत यात्रा अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान कर गई। श्री भरत यात्रा का स्वागत भरतकुण्ड पर माधव श्याम गुप्ता, मिथिलेश कुमार अग्रहरि एडवोकेट, दीपक जायसवाल एडवोकेट, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी एडवोकेट, दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत, दिवाकर सिंह विष्णु कुमार, अरूण कुमार गुप्ता आदित्य, गौरव अग्रहरि, सियाराम, श्वेताराज सिंह एडवोकेट, प्रतिभा सिंह, रूचिका गुप्ता सहित सैकड़ो समाज सेवियों तथा सेवा समिति से जुडे़ श्रद्धालु जन ने किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण बीच-बीच में ‘‘जय श्रीराम’’ भरत जी की जय, शत्रुध्न लाल की जय, बजरंग बली की जय आदि नारों से गुजायमान होता रहा।

Related Articles

Back to top button