रमाकांत दुबे का कृष्ण भजन “गोद में सच्चिदानंद हैं” विजसन म्यूजिक भक्ति से हुआ रिलीज

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सुबह की शुरुआत भजन कीर्तन से होती है तो पूरे दिन भर सुखद अनुभूति होती है। अध्यात्मिक विचारधारा और भक्ति भाव में जो सुकून मिलता है, वह एक अलग सुख देता है.
विजसन म्यूजिक भक्ति के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से कृष्ण भजन “गोंद में सच्चिदानंद हैं” रिलीज किया गया है।जिसे सुनकर सच्चिदानंद श्री कृष्ण के भक्ति में मन रम जाता है। सुबह-सुबह यह भजन सुनना मन को बहुत सुकून देता है. इस कृष्ण भजन को भक्ति में डूबकर मधुर स्वर में रमाकांत दूबे ने गाया है। उनकी मधुर आवाज में यह कृष्ण भजन सुनते ही मन आनंदित हो जाता है,
या यूं कहें कि मन कृष्णमय हो जाता है। इस भजन में श्री कृष्ण की महिमामंडन होने के साथ-साथ मां यशोदा, नंद बाबा, वासुदेव जी के साथ-साथ सम्पूर्ण कृष्ण दर्शन हो जाता है और मन मयूर कृष्ण रस में सराबोर हो जाता है। विजसन इंडिया प्रा.लि. प्रस्तुत कृष्ण भजन “गोद में सच्चिदानंद हैं” का निर्माण विजसन म्यूजिक द्वारा किया गया है.
इस गाने को इस भजन को माँ उर्मिला देवी का आशीर्वाद प्राप्त है. गीतकार अनिल कुमार गौड़ द्वारा लिखित इस कृष्ण भजन का मधुर संगीत तैयार किया है संगीतकार संजय विश्वकर्मा ने मिक्सिंग एंड मास्टरिंग किया है । प्रद्युम्न जौनपुरिया ने वीडियो डिजाइन जिग्नेश मौर्या ने किया है। डिजाइन अजय शाह (ग्लोबल डेस्क) ने किया है।



