Latest

ईश्वर शरण कॉलेज को नैक से मिला बी प्लस ग्रेड

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से बी प्लस ग्रेड मिला है। जबकि पिछली बार कॉलेज को नैक ने बी प्लस प्लस ग्रेड दिया था। पिछली बार की तुलना में कॉलेज की ग्रेडिंग में गिरावट आई है।

ज्ञात हो कि नैक टीम की तीन सदस्यीय टीम दो मार्च को कॉलेज आई थी। टीम में पुणे स्थित एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति प्रो. रवि कुमार, गुवाहटी विवि के प्रो. उत्पल शर्मा और जम्मू स्थित अमर सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. जहूर अहमद रहे। पहले दिन प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह ने निर्मला देश पांडेय सभागार में 45 मिनट के प्रेजेंटेशन में कॉलेज के बारे में पूरी जानकारी दी थी। टीम ने कॉलेज के 14 विभागों का दौरा कर विभागाध्यक्षों से अध्यापन कार्य के बारे में जानकारी जुटाई थी। तीन पुस्तकालय के साथ प्रयोगशाला का निरीक्षण भी किया था। टीम ने गवर्निंग बॉडी के सदस्यों के साथ वार्ता भी की थी। नैक ने कॉलेज को बी प्लस ग्रेड प्रदान किया है। प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह ने कहा कि उम्मीद के अनुसार नैक से ग्रेड नहीं मिली है। फिर से नैक से पुनर्परीक्षण कराएंगे।

Related Articles

Back to top button