Latest

किसानों की अन्य मांगो को भी स्वीकार करे केंद्र सरकार,किसानों पर दर्ज मुकदमों वापस हो:- मायावती

“तीन विवादित कृषि कानून वापसी का बीएसपी ने किया स्वागत”

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बसपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने ट्यूटकर केंद्र की मोदी सरकार से किसानों की मांग का समर्थन करते हुए तत्काल सभी मांगो पर कृषि कानून की वापसी के तर्ज पर अन्य सभी जायज मांगो को तत्काल स्वीकार कर किसानों के प्रति उदासीनता व हठवादिता रवैया छोड़े जाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के तीब्र आंदोलन के बाद तीन विवादित कृषि कानूनों की वापसी केंद्र सरकार की घोषणा देर से ही सही लिये गए निर्णय का स्वागत किया है। बसपा प्रमुख ने किसानों की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए नए कानून तत्काल बनाये जाए तथा आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए।

Related Articles

Back to top button