Latestदेश

इन देशों में अमीरी का अहसास कराएगा भारत का एक रुपया

भोपाल। हम अक्सर विदेश यात्रा की प्लानिंग करते हैं लेकिन वहां की मुद्रा के मुकाबले भारतीय रुपये के खराब हालात हमारे बजट को बिगाड़ देती है। लेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आपको अमीरी का एहसास होगा।

anurag darshan

श्रीलंका- हाल में ही गृह युद्ध से बाहर निकले इस बौद्ध बहुल देश में टूरिज्म की अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी लोग यहां घूमने जाते हैं। भारतीयों के यहां जाने का मुख्य कारण रुपये का बढ़ा मूल्य है। यहां 1 भारत का एक रुपया 2.37 श्रीलंका रुपए के बराबर होता है।

इंडोनेशिया- विश्व की सबसे बड़ी मुस्लिम बहुल इस देश में आपको हिंदूओं के कई मंदिर, मूर्तियां देखने को मिल जाएंगे। इस देश के चौक-चौराहों के नाम पौराणिक हिंदू चरित्रों पर आधारित है। यहां के खूबसूरत बीच, सी फूड लोगों को बड़ी संख्या में आकर्षित करता है। यहां भारतीय रुपये का मूल्य 207.58 इंडोनेशियाई रुपये ते बराबर है।

वियतनाम- अमेरिका से हुए युद्ध के कारण तबाह हुए इस देश ने अभूतपूर्व विकास किया है। आज बड़ी संख्या में पर्यटक यहां के वर्षा वन के साथ सी फूड और खूबसूरत बीच का आनंद लेने यहां आते हैं। यहां भारत का एक रुपया 353.78 वियतनामी डांग के बराबर है।

कोस्टा रिका- उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के मध्य में स्थित इस देश को यूएसए का प्रवेश द्वार कहा जाता है। दोनों तरफ शानदार समुद्र तटों के कारण यह पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। इसके एक तरफ जहां पनामा है वहीं दूसरी तरफ निकारगुआ स्थित है। यहां भारतीय रुपये की कीमत 8.96 कोस्टा रिकन कोलान है।

जापान- दुनिया के सबसे विकसित और मार्डर्न देशों में से एक जापान अपने शानदार ज्वालामुखियों, बौद्ध धार्मिक स्थलों और खूबसूरत महलों के लिए पर्यटन का आकर्षण बना हुआ है। जापान की भारत से करीबी वहां के बौद्ध धर्म और टेक्नोलॉजी में आपसी आदान-प्रदान से बहुत मजबूत हुई है। वहां एक रुपये की कीमत 1.70 जापानी येन के बराबर है।

आइसलैंड- दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक इस देश को देखने बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यहां के पहाड़ और खूबसूरत बर्फ से ढंकी वादियां लोगों को अक्सर लुभाती हैं। यहां भारत का एक रुपया 1.66 आइसलैंड करोना के बराबर होता है।

पराग्वे- लैटिन अमेरिकी देश पराग्वे प्राकृतिक रूप से बहुत समृद्ध है। लोग यहां जंगल, झरने और जानवरों को देखने बड़ी संख्या में आते हैं। इसके अलवा यह देश फुटबॉल में बहुत आगे है। इस देश में भारत का 1 रुपए की कीमत 88.24 पराग्वे गुअरानी के बराबर है।

कंबोडिया- इस देश में आपको कई ऐसे मंदिर दिख जाएंगे जो हिंदू धर्म के देवताओं पर बनी है। कहा जाता है कि कंबोडिया के लोग कुछ भी खा सकते हैं। हालांकि यहां का सी फूड के साथ स्थानीय खान-पान भी बहुत समृद्ध है। यहां भारतीय रुपया 63.69 कंबोडियन रियल के समान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button