Latest

भाजपा में शामिल होना पुण्य कार्य करने के जैसा- राजेंद्र त्रिपाठी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद प्रथम नगर आगमन पर पूर्व कांग्रेस के नेता रहे एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह वन एवं पर्यावरण मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का भाजपाइयों ने भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में स्वागत समारोह का आयोजन कर भव्य स्वागत किया

इस स्वागत समारोह के अवसर पर पूर्व मंत्री त्रिपाठी जी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा में शामिल होने पर पुण्य कार्य करने का जैसा अनुभूति हो रही है और कहा कि आज कि कांग्रेस पूरी तरह से राष्ट्र विरोधी हो चुकी है और जो दल राष्ट्र विरोधी हो जाए उस दल को नष्ट कर देना ही हर भारतीयों का कर्तव्य है उन्होंने आगे कहा कि जब मोदी के नेतृत्व में हमारे देश के सैनिकों ने अपनी शौर्य का परचम लहराते हुए पाकिस्तान के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया तब हमने उसकी सराहना की थी जो कांग्रेसियों को नागवार गुजरी तब कांग्रेस के आलाकमान ने कहा कि आप पार्टी के विरोध में जा रहे हैं तो मैंने कहा अगर कोई गंगा को पवित्र कहता है तो मैं उसे अपवित्र कैसे कर सकता हूं और जो दल राष्ट्र विरोधी हो जाए तो उस दल में अब कैसे रह सकता हूं और आगे कहा कि आज पूरा विश्व मोदी जी के नेतृत्व का लोहा मान रहा है और उन्हीं के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व के पटल पर मजबूती के साथ खड़ा हुआ है तो आइए हम सब मिलकर मोदी के हाथों को मजबूत करें और भारत को शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण में सहायक बने। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी पूर्व गृह वन एवं पर्यावरण मंत्री राजेंद्र पार्टी जी को दिव्य माला पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता का लक्ष्य किसी पद और प्रतिष्ठा को प्राप्त करने के लिए नहीं है बल्कि वह भारत के लिए जीता है और उनका लक्ष्य विश्व पटल पर गौरवशाली भारत को परम वैभव तक ले जाने का है जिसके लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेई जैसे कई महान नेताओं का बलिदान है और उन्हीं के बलिदान की बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी जीवंत खड़ी है और देश के आजादी के बाद विश्व की सबसे शक्तिशाली राजनैतिक दल के रूप में उभरा है। कार्यक्रम का संचालन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया एवं धन्यवाद वरुण केसरवानी ने की। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से डॉक्टर ममता द्विवेदी अनिल कुमार तिवारी रमेश पासी राजेश केसरवानी राजू पाठक राजन शुक्ला सुभाष वैश्य दिलीप चतुर्वेदी देवेंद्र मिश्रा सचिन मिश्रा पवन मिश्रा अमन केसरवानी यश विक्रम त्रिपाठी चंदन भट्ट संस्कार सिन्हा आयुष अग्रहरि एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ने किया स्वागत।

Related Articles

Back to top button