Latest

मां कल्याणी सिंह पर सवार चारभुजा धारण की हाथ में खड़ चक्र गदा त्रिशूल लिए भक्तों को दिया भव्य दर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नवरात्रि महोत्सव में शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में आज छठे दिन मां कात्यायनी स्वरूप में भक्तों को अपना दर्शन दिया। आज सोमवार को माता के धाम में अनेक बच्चों का मुंडन संस्कार भी संपन्न हुआ। पंडित सुशील पाठक एवं पंडित श्यामजी पाठक ने बताया कि मां के छठे दिन नित्य की भात शतचंडी पाठ अनुष्ठान मां का विशेष 110 कमरों से मां का कमलाक्षण के साथ मां का सायंकाल कात्यायनी रुप में मनोहारी श्रृंगार दर्शन भक्तों को प्राप्त हुआ। मां कल्याणी सिंह पर सवार चारभुजा धारण की हाथ में खड़ चक्र गदा त्रिशूल लिए भक्तों को भव्य दर्शन प्रदान किया पाठक जी ने बताया मां कात्यायनी की उपासना करने वाला भक्त बड़ी सहायता से धर्म अर्थ काम और मोक्ष इन चारों पुरुषों को प्राप्त कर लेते हैं इसी क्रम में कल मंगलवार को सप्तम कालरात्रि स्वरूप में मां भगवती का बहुत ही भव्य काली स्वरूप में दर्शन भक्तों को प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button