माघ मेला शिविर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला शिविर में उपस्थित आम लोगों व छात्र छात्राओं को घरेलू हिंसा महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रावधानों से कराया गया अवगत
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व श्रीमान अमरजीत सिंह त्रिपाठी जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के आदेश अनुसार व नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निशा झा की अध्यक्षता में गुरूवार को माघ मेला शिविर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्रीमती निशा झा द्वारा उपस्थित आम लोगों व छात्र छात्राओं को घरेलू हिंसा महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रावधानों से अवगत कराया गया तथा आम जनता द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण भी किया गया । चंद्रमणि जोशी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित लोगों को प्रदत कार्यक्रम व उसकी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया ।अधिवक्ता श्री राजेंद्र श्रीवास्तव द्वारा विधिक जानकारी छात्र-छात्राओं व उपस्थित जनमानस को दी गई इस अवसर पर श्री नितिन श्रीवास्तव, निष्कर्ष श्रीवास्तव, सात्विक सिंह रुचिर राव, कीर्ति केश आननंद, प्रीथू शुक्ला ,महिमा सिंह, श्रुति सिंह छात्र छात्राएं इलाहाबाद विश्वविद्यालय व अन्य लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी चंद्रमणि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गई।




