Latest
केंद्रीय मंत्री ने दीं यूपी को कई सौगातें, करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण

इलाहाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बुधवार दिनांक 7 फरवरी परेड ग्राउंड में आज आयोजित लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी को कई सौगातें दीं।
कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नितिन गडकरी सड़क परिवहन, राज्य मंत्री केंद्रीय जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री भारत सरकार केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल राज्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह नंद गोपाल गुप्ता नंदी सांसद भदोही वीरेंद्र सिंह मस्त श्यामाचरण गुप्ता इलाहाबाद सांसद विनोद कुमार सोनकर उपस्थित थे। फाफामऊ गंगा पुल पर 6 लेन का पुल का उद्घाटन के साथ कई राजमार्गों के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया।



