Latest

प्रयागवाल सभा की बैठक तबेलिया तखत पर सम्पन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज पूव॔ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रयागवाल सभा प्रयागराज की बैठक त्रिवेणी तट पर तबेलिया तखत पर सम्पन्न हुयीं ।जिसकी अध्यक्षता पं सुभाष पांडेय ने की एवं आज के मुख्य वक्ता पं गुदुन लाल पांडेय व पं मोहन लाल शर्मा ने उपस्थित तीर्थ पुरोहितों को छावनी परिषद के अधिशाषी अधिकारी (C E O)श्री माने अमित कुमार बाबू राव एवं तीर्थ पुरोहितों के मध्य हुई वार्ता को तीर्थ पुरोहितों समाज को प्रयागवाल तखत के संदर्भ मे अवगत कराया। सव॔ प्रथम छावनी परिषद के अधिशाषी अधिकारी (C E O )श्री माने अमित कुमार बाबू राव जी ने सुझाव दिया कि प्रत्येक प्रयागवाल तखत पर एक बोड॔ लगाया जाय जिससे यह स्पष्ट रहे कि यह प्रयागवाल तखत है। प्रत्येक प्रयागवाल तखत पर पूण॔ रूपेण साफ- सफाई रखे तथा एक डस्टबिन भी रखे जिसमे अनुपयोगी वस्तुओं को फेके तथा कोविड-19 का शासन द्रारा दिये गये गाइड लाईन का पूर्णतया पालन करे व आगन्तुक से भी कराये। प्रत्येक प्रयागवाल तखत को आकर्षक व सुन्दर बनाये,जिससे आगन्तुक को भी आकर्षित कर सके । बैठक मे तीर्थ पुरोहितों द्रारा प्रयागराज मेला प्राधिकरण से यह मांग किया कि प्रयागवाल तखत के आस पास शौचालय, मूत्राषय, व महिलाओं के लिये कपडे बदलने का चेंजिग रूम बनाया जाए जिससे आगन्तुक को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पडे।पं राजेंद्र पालीवाल ने आगामी माध मेला को लेकर भी चर्चा किया और प्रयागराज मेला प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि आगामी मेला जो एक नये नगर की तरह बसता है उसे जैसे चाहे वैसे बसाया जा सकता है । आज पुराने नगरों मे तो मजबूरी होती है रिहायशी, यातायात व्यवस्था को बहुत अधिक नही बदला जा सकता है परन्तु मेला क्षेत्र पूण॔ रूपेण नये सिरे से बसाना होता है उसे प्राधिकरण व सरकार जिस अनुरूप बसाना चाहे बसा सकता है । आज की बैठक मे सव॔ श्री राजेंद्र पालीवाल, राजेश तिवारी,संतोष भारद्वाज, बाँके बिहारी तिवारी,दिनकर पांडेय, राजेश पाठक, गोकुल पाठक, मम्मू गुरु, विमल प्रोहा, सुनील प्रोहा, अभिषेक पांडेय, आशुतोष पालीवाल, निखिल शर्मा, राजन पांडेय, गिरजा शंकर पाडेय, नितिन मिश्रा, गुड्डू बाबू हरी झंडी, ओम प्रकाश पांडेय, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र, दिलीप मिश्रा, बिजय मिश्र, सहित अनेकों तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति थी।

Related Articles

Back to top button