FEATUREDLatestLatestLetestNewsइलाहाबाद समाचार

होली के पूर्व संध्या पर मलिन बस्ती में बच्चों को बांटे रंग , गुलाल व पिचकारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से होली की पूर्व संध्या पर व्यापारी नेता जिलाध्यक्ष कादिर भाई ने गऊघाट स्थिति मलिन बस्ती में रहने वाले छोटे – छोटे बच्चों को रंग , गुलाल , पिचकारी बांटते हुए व्यापारिओ की ओर से होली के महापर्व की बधाई देते हुए सभी से कोरोना संक्रमण पूरे दिशा निर्देश पालन करते हुए सपरिवार होली का त्योहार पूरे धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।

कादिर ने कहा कि होली का महापर्व हमें आपस में प्रेम व भाई चारे संदेश देता प्रयागराज में गंगा जमुनी तहजीब के साथ पूरे प्रयागराजवासी होली व शब्बे रात पूरे जोश व उत्साह के साथ आपस में प्रेम व भाईचारे के बीच मनायेंगे ।

होली के अवसर पर रंग , गुलाल , पिचकारी , गुझिया पाकर बच्चों खुशी से चेहरे खिल गए । बच्चों को पिचकारी वितरण करनें वालो में प्रदेश महासचिव (आप ) व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कादिर भाई , विजय अरोड़ा , इलाहाबाद केमिस्ट एशोसिएशन अध्यक्ष अन्नु दूबे , सिविल लाइन अध्यक्ष सुशील खरबंदा , महामंत्री शिवशंकर सिंह , महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह महामंत्री धनजंय सिंह , जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र खेड़ा मान्टू , सर्राफा अध्यक्ष दिनेश सिंह ,अटाला अध्यक्ष फयाज अहमद., चौक अध्यक्ष मो० आमिर , जिला प्रवक्ता हिमांशु निक्की गुप्ता , वाई के शर्मा आदि उपस्थित रहे , उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता ने दी ।

Related Articles

Back to top button