Latest

फर्जी रोस्टर मामला: सीआईटी पांडे बहाल, विभागीय जांच जारी, स्टेशन पर लगी ड्यूटी, विजिलेंस भी कर रही जांच

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में फर्जी रोस्टर कांड में निलंबित सीआईडी एसके पांडे को आज बहाल कर दिया गया। एसके पांडे खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी। इस मामले में विजिलेंस की टीम भी रोस्टर सहित अन्य डॉक्यूमेंट को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। बहाल किए गए सीआईडी को सीआईटी प्रशासन के साथ स्टेशन पर ड्यूटी लगाई गई है।

एस एफ 5 की जांच जारी

सीआईटी रोस्टर एस के पांडे 27 जुलाई से निलंबित चल रहे थे। सीआईटी प्रशासन वीके सिंह एवं एस के पांडे को एस एफ 5 की नोटिस भी दी गई हैं। जिसकी विभागीय जांच अभी चल रही है। इसके अलावा कई अन्य टीटीई के खिलाफ भी अनियमितता के आरोप में विभागीय जांच हो रही है। इस मामले की जांच विजिलेंस और मुख्यालय स्तर पर भी हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button