Latestप्रदेश

बदमाशों का एनकाउंटर करने वाली यूपी पुलिस को अब मुर्दों से शांति भंग का खतरा

हरदोईः योगीराज में बदमाशों का एनकाउंटर कर उन्हें मौत के घाट उतारने वाली यूपी पुलिस को अब मुर्दों से भी शांति भंग का खतरा है। लिहाजा पुलिस अब मुर्दों को भी पाबंद करने लगी है। ताजा मामला हरदोई से है जहां दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद पुलिस ने एक पक्ष के 4 लोगों पर शांति भंग की धारा 107,16 के तहत कार्रवाई कर दी। वहीं जब मामला एसडीएम कोर्ट पहुंचा तो पता चला कि इनमें 2 लोगों की मौत पहले ही हो चुकी है।

मामला थाना अतरौली के गांव गोड़वा का है। कुछ दिन पूर्व गांव में सरोज कुमार का गांव के ही अयोध्या से दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी शिकायत सरोज ने स्थानीय थाने पर की थी। स्थानीय पुलिस ने बगैर किसी जांच पड़ताल के अयोध्या और अयोध्या की पत्नी नीलम व परिवार के जगदेव व बेचेलाल के खिलाफ शांति भंग की धाराओं के तहत कार्रवाई कर दी और रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट भेज दी।

वहीं मामला जब एसडीएम कोर्ट पहुंचा तो पता चला कि जगदेव और बेचेलाल की मौत पहले ही हो चुकी है। जिसमें जगदेव की मौत 6 माह पूर्व और बेचेलाल की मौत 20 वर्ष पूर्व हो चुकी है। ऐसे में पुलिस की लापरवाही के चलते मुर्दों को शांति भंग में पाबंद कराने के इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button