इलाहाबाद समाचारप्रदेश

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने आठ विषयों की भर्ती परीक्षा रद्द कीं

इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने आज बड़ा फैसला लेते हुए, टीजीटी पीजीटी में आठ विषयों की भर्ती परीक्षा रद्द कर दीं।

भर्तियों का विज्ञापन सपा के शासनकाल में 2016 में जारी हुआ था। पाठ्यक्रम में विषय न होने पर जारी किया गया था यह विज्ञापन, भर्ती रद्द होने से 341 पदों के 69830 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द हो जायेंगे।

आवेदन स्वीकृत न करने पर चयन बोर्ड फीस वापस करेगा। इण्टर में वनस्पति विज्ञान और संगीत प्रवक्ता की भर्ती भी रद्द होगी। हाईस्कूल में जीव विज्ञान, काष्ठ शिल्प, पुस्तक कला भर्ती रद्द होगी जबकि टंकण, आशु लिपिक और संगीत शिक्षक की भर्ती हुई को भी रद्द किया गया है।

गौरतलब है कि आगामी 27, 28 और 29 सितंबर को भर्ती परीक्षा होनी थीं। पद न होने के बाद अधियाचन भेजे जाने की भी जांच करने का फैसला लिया गया है।

यही नहीं अब 2011 भर्ती को लेकर भी विधिक राय ली जा रही है। 2011जीव विज्ञान लिखित परीक्ष हो चुकी है। साथ ही वनस्पति विज्ञान विषय में इंटरव्यू हो चुका है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button