भारत मे अब रामराज्य का सपना साकार हो रहा है-विभवनाथ भारती

जिलाध्यक्ष स्यमं बूथों पर पहुंचकर भाजपा परिवार को बढा रहे है
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार मे भाजपा परिवार को बढाने मे पूरी टीम लगी हुई है। जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती स्यमं लगातार विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर सदस्यता करवा रहे है। रविवार को इसी क्रम मे इरादतगंज बूथ संख्या 54,भीठा बूथ संख्या 62 पर सदस्यता अभियान जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला सह मीडिया प्रभारी आर के शर्मा, मंडल अध्यक्ष जसरा जगत नारायण शुक्ला,राजमणि पटेल,कल्पना मिश्रा आदि के साथ दर्जनों लोगो को सदस्यता ग्रहण कराते हुए जिलाध्यक्ष श्री भारती ने कहा हम भाजपा अपने परिवार को बढ़ाकर एतिहासिक जीत 2022 मे दर्ज करेंगे और हमारा एक-एक देवतुल्य कार्यकर्ता इस ओर जुट चुका है। भारत मे अब रामराज्य का सपना साकार हो रहा है। और देश पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हो चला।

