Latest

दारागंज के धकाधक चौराहे पर नलकूप हेतु हुआ निर्माण ध्वस्त

 

लोगों का भ्रष्टाचार का आरोप

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।दारागंज स्थित धकाधक चौराहे पर 4 महीने से मिनी नलकूप का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत विगत 15 दिन पूर्व स्लैप डाला गया था । आज वह ध्वस्त हो गया । जिसके कारण चौराहे पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बड़ी गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया है। आगामी 13 तारीख को इसी स्थान पर 30 वा धकाधक हास्य कवि सम्मेलन होना है। यहीं पर होली पर दमकल युद्ध होता है जहां सैकड़ों लोग उपस्थित होंगे। ऐसी स्थिति में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इससे क्षेत्रीय नागरिकों में रोष व्याप्त है । और सामूहिक रूप से इसमें भ्रष्टाचार की सभी लोगों ने आशंका जताई है । उपस्थित समस्त लोगों ने इसका जल्द से जल्द स्थाई निदान कराने की मांग की और दोषियों को दंड देने की आवाज उठी । उक्त अवसर पर पंडित धर्मराज पांडे अशोक चौरसिया शंकर जी शर्मा चंदू चाचा कन्हैया श्रीवास्तव राधे इलेक्ट्रिक मुन्ना दोहरा कन्हैया शर्मा बबलू चौरसिया तीर्थराज पांडे बच्चा भैया शशि वैश्य राजू कंट्रोल विशाल शर्मा आदि लोगों ने आक्रोश जताया

Related Articles

Back to top button