Latest

विवाहिता की ससुराल वालों ने चाकू से गोदकर की हत्या

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर शान्ति नगर मोहल्ले में रविवार दोपहर एक विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या की घरेलू लग रही है। धूमनगंज के राजरूपुपुर शान्ति नगर निवासी सोनी प्रजापति 30वर्ष पत्नी राजू प्रजापति के दो बच्चे है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद सोनी को उसके पति, देवर, नन्द ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के वक्त उसके बच्चे चीखते चिल्लाते रहे, लेकिन उसकी जान बचाने के लिए किसी की मौके पर जाने की हिम्मत नहीं हुई। पड़ोसियों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन्स और धूमनगंज थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतका के मायके वालों को पुलिस ने सूचना दे दी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर एक महिला को उसके ससुराल वालों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। वारदात की जांच जारी है। मृतिका के मायके वालों से तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button