Latest

मुख्यमंत्री की घर घर पहुंचे पेय जल योजना की नालियों में भर गया बरसाती पानी

स्कूल मंदिर जाने का रास्ता हुआ जाम

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) l धर्म क्षेत्र लाक्षागृह पर्यटन स्थल विकास समिति के संपर्क मुख्यालय शंकरपुर ग्राम में मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के आदेश पर चलाई जा रही घर घर पहुंचे पेयजल योजना तो लाक्षागृह समिति के मुख्यालय शंकरपुर तक पहुंच गई किंतु जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन डालने के लिए गड्ढा खोदकर पाइप डालकर खुला छोड़ दिया गया है l परिणाम यह हुआ कि पीने का पानी तो आया नहीं, खुली नाली में पाइप पड़ी हुई है और नाली लगभग लगभग एक माह से खुली पड़ी है, गड्ढों में बरसात का पानी भर गया है स्कूल, मंदिर एवं गांव तक पहुंचने की मुख्य पगडंडी होने के कारण ग्रामीणों के आने जाने का रास्ता जाम होने से बहुत दिक्कत हो रही है l आने जाने वाले बच्चे, बूढ़े व दोपहिया वाहन वाले वहां जमा हुए मिट्टी के कीचड़ व बरसाती पानी में गिरते रहते हैं l उक्त आशय व परेशानी की पूरी जानकारी श्रीमान जिला अधिकारी महोदय को देखकर अति शीघ्र समाधान करने व निर्धारित मानव दंड व मापदंड के अनुसार पेयजल पाइप लगवाने व गड्ढा भरवाने का निवेदन धर्म क्षेत्र लाक्षागृह पाटन स्थल के राष्ट्रीय संयोजक ओंकार नाथ त्रिपाठी ने किया l उन्होंने मौके का चित्र व वीडियो भी डीoएम को भेजा है l
श्री त्रिपाठी के अनुसार इस संबंध में पिछले एक माह में डीoएम, एoडीoएम, एसoडीoएम, अधिशासी अभियंता जल निगम (हंडिया प्रखंड), जेoई हंडिया आदि को पूरी समस्या बताया है किंतु मौसम तो बदल गया, इन अधिकारियों का मिजाज नहीं बदला ना समस्या का समाधान ही हुआ l अधिशासी अभियंता हंडिया प्रखंड तो दोबारा फोन से समस्या सुनकर नाराज हो गए और फोन काट दिया l त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि हर हालत में 1 सप्ताह में पानी का पाइप, गड्ढा, कीचड़ की समस्या हल न हुई तो उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य से इन अधिकारियों की लिखित शिकायत करेंगे l

Related Articles

Back to top button