Latest

सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी – राजेश केसरवानी

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अमर शहीद क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप के तत्वधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क मुट्ठीगंज में आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस जी की 76 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ग्रुप के अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जीवन भारत माता के प्रति समर्पित रहा उन्होंने देश की आजादी के लिए नौजवानों को प्रेरित करते हुए कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा और अंग्रेजों से युद्ध लड़ने के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना की जो आजादी के बाद अपनी भारतीय सेना को हिंद की सेना के नाम से जाना जाता है । कार्यक्रम के संयोजक अभिलाष केसरवानी रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अभिलाष केसरवानी कुसुम लता जायसवाल विकास चौरसिया शिवांश भार्गव अजय कुमार सचिन मोदनवाल किशन चंद्र जायसवाल अजय अग्रहरि बृजेश श्रीवास्तव शिव मोहन गुप्ता अमित केसरवानी सुमित केसरवानी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button