Latest
षष्ठी पर कालीबाड़ी मंदिर मुट्ठीगंज में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

भक्तजनों ने मां का दर्शन कर घर-परिवार की सुख समृद्धि की कामना की
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नवरात्र की षष्ठी पर सोमवार को कालीबाड़ी मंदिर मुट्ठीगंज में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तजनों ने मां का दर्शन कर घर-परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। कटरा स्थित काली मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन, पूजन किया। वहीं घरों और मन्दिरों में मां भगवती के कात्यायनी स्वरूप का दर्शन पूजन किया गया। सुबह से ही दर्शन, पूजन अनुष्ठान का क्रम शुरू हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से आरती, पूजन कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।



