हरियाणा क्रिकेट अकादमी फाइनल में
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट को 11 रन से हराकर ऑल इंडिया आबिस एवं साकिब रिजवी कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली जहां उसका मुकाबला रविवार को मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन से होगा।
डॉ. एएच रिजवी डिग्री कालेज मैदान पर शनिवार को खेले गये दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 309 रन (सामंत झाकर 128, राहुल कुमार 58 नाबाद, अश्वनी चिल्लर 42, स्वास्तिक चिकारा 39, अवनीश सुधा 23, अनुज सिंह परिहार 2/42, दानिश अली, ध्रुव प्रताप सिंह व यश दयाल एक-एक विकेट) बनाये।
जवाब में रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट की टीम 34.3 ओवर में 298 रन (अनुज सिंह परिहार 83, शशांक 55, त्रिपुरेश सिंह 54, सौरभ त्रिपाठी 28, राहुल राजपाल 25, रवींद्र आनंद 21, हरमन सिंह 3/46, मयंक रावत, मंदीप बोरा व कबीर विश्नोई दो-दो विकेट) पर सिमट गई। सामंत को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष राशिद रिजवी ने बताया कि रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में यूपीसीए के संयुक्त सचिव मो. फहीम मुख्य अतिथि एवं यूपीसीए के कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि होंगे। इस मौके पर पूर्व रणजी क्रिकेटर उबैद कमाल, आशीष विंस्टन जैदी, असलम अली एवं कमलकांत कनौजिया विशेष अतिथि होंगे।



