Latestइलाहाबाद समाचारगंगा तट से

प्रयागराजः जहरीला पदार्थ खाने से किसान की हुई मौत

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव में बुधवार दोपहर बाद कतिपय कारणो से क्षुब्ध होकर एक किसान ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि परिवार के सदस्यों ने उसकी जान बचाने की कोशिश में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया था।

करछना के कचरी गांव निवासी राज प्रताप सिंह (60वर्ष)पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल खेती बारी करके किसी तरह एक पुत्र और एक पुत्री एवं पत्नी शीला देवी का भरण-पोषण करता था। परिवार के लोगों कहना है कि बुधवार दोपहर उसने कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

हालत खराब होने की जानकारी होते ही परिवार के लोग उसे उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने हालत खराब होने की वजह से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया। जहां उसकी अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई। चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button