Latest

प्रयाग व्यापार मंडल ने किया IG व SSP का सम्मान

( बिनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयाग व्यापार मंडल एवं इलाहाबाद होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वधान में सफल कुम्भ मेले व कोरोना काल के दौरान सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाज़े गए आई० जी० रेंज श्री के० पी० सिंह जी को एवं उत्तर प्रदेश के DGP द्वारा प्रयागराज की बेहतर क़ानून व्यवस्था के लिए सिल्वर मेडल से नवाज़े गए DIG/SSP श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी जी के सम्मान में सिविल लाईनस के होटल मिलन में एक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमरेन्द्र सिंह जी ने की जिसमें उन्होंने श्री के० पी० सिंह जी व श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी जी के कार्यों की प्रसंशा करते हुए उन्हें बधाई दी । एस ० पी० सिटी दिनेश सिंह ने कहा की प्रयागराज से उनका पुराना सम्बंध हैं , उनकी पड़ाई लिखाई यही हुई हैं और प्रयाग व्यापार मंडल से हमेशा सहयोग मिलता हैं। एस०एस०पी० सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के कहा कि कोई भी कार्य की सफलता का श्रेय एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता , पूरी टीम का सहयोग होता हैं किसी भी कार्य को करने के लिए । आइ० जी० रेंज के०पी० सिंह ने कहा कि कुम्भ की सफलता का श्रेय प्रयागराज के समस्त समाजिक संगठन और प्रयागराज की जनता को जाता हैं। उन्होंने प्रयागराज को अपना दूसरा घर बताया और वर्षों पूरी अपनी यादें व्यापारियों से साझा की । उन्होंने प्रयाग व्यापार मंडल का इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रंजना त्रिपाठी जी ने किया । कार्यक्रम आयोजक इलाहाबाद होटल एंड रेस्टरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार जोगिंदेर सिंह जी रहे । कार्यक्रम में अधिकारियों का स्वागत प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने किया तथा धन्यवाद महामंत्री सोहैल अहमद ने ज्ञापित किया ।
कार्यक्रम में आइ०एम०एन०ए० के अध्यक्ष डॉक्टर महेश मदनानी ,अनिल कुमार गुप्ता अन्नु , मो० क़ादिर , राना चावला , सुशील खरबंदा , शिवशंकर सिंह , आशीष केसरवानी , संजीव अग्रवाल , आशीष अरोरा , महमूद खान , इंदर मध्यान , श्याम केसवानी , अनिता जैसवाल , दिनेश सिंह , विनोद चंद दुबे , राजीव नैयर , निखिल मलंग , धर्मेंद्र दिवेदी , सदर परमजीत सिंह , नरेश रॉय , रौनक़ गुप्ता , मो० आमिर , मो० आरिज खान , सरोज साहू , सरदार दिलजीत सिंह , मो० मोईन अख़्तर , अखिलेश सिंह , हरीश चंद जैसवाल , अतुल केसरवानी , धनंजय सिंह , अनुज अग्रवाल , फ़ैयाज़ अहमद , रोहित सिंह , उमेश केसरवानी , शानू यादव , राजीव गांधी , पार्षद साहिल अरोरा मोहम्मद अकरम पस्थित रहें ।

Related Articles

Back to top button