टूटे सारे रिकॉर्ड, शनिवार को जिले में मिले 1682 कोरोना संक्रमित, सात लोगों की गई जान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में कोरोना संक्रमित ओं की संख्या हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। शनिवार को तो अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। 24 घंटों के भीतर जिले में कुल 1682 कोरोना संक्रमित आए गए। अलग-अलग स्थानों पर भिन्न-भिन्न तरीकों से कुल 9745 लोगों की जांच की गई। 99 कोरोना मरीजों को शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और 62 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। संक्रमित होने वालों में रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा व पुलिस विभाग के लोगों के साथ ही के साथ बैंक कर्मी भी शामिल है। कोरोना से जान गंवाने वालों में एक युवक, दो बुजुर्ग पुरुष और दो बुजुर्ग महिलाएं शामिल हैं। सभी हाइपरटेंशन, शुगर और सांस की समस्या से पीड़ित थे। शनिवार को विभिन्न स्थानों पर जिले में कुल 8289 लोगों ने टीका लगवाया। 6480 लोगों ने पहला और 1266 लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया। उल्लेखनीय है कि जिले में लगभग एक सप्ताह से हर दिन हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों की पहचान हो रही है। स्थिति लगातार बिगड़ रही है। हालात संभालने के लिए शासन और प्रशासन द्वारा भी लगातार युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।



