Latest
गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज का आज प्रयाग आगमन

(अनुराग शुक्ला)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सुबह नंदन कानन एक्सप्रेस से 6:45 पर हुआ रेलवे स्टेशन पर गणमान्य व्यक्तियो द्वारा भव्य स्वागत किया गया रेलवे स्टेशन से त्रिवेणी रोड स्थित शिविर के लिए प्रस्थान किये शिविर मे आचार्य रामशंकर शुक्ल के आचार्यत्व मे वैदिक ब्रह्मणों के द्वारा स्वस्ति वाचन मंगलपाठ कर पूज्य शंकराचार्य भगवान से सभी भक्तों ने आर्शीवाद प्राप्त किया जिसमे प्रमुख रुप से राजीव भरद्वाज सन्तोष त्रिपाठी पूर्व आइ जी अशोक शुक्ल राजीव मिश्र (राणा)प्राशान्त मिश्र डा० राजेश चैतन्य ब्रह्मचारी एवं S.P.मेला ने भी आर्शीवाद प्राप्त किया शिविर प्रभारी प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी ने बताया 6से 18फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12बजे संगोष्ठी जिसमे धर्म,अध्यात्म,एवं,राष्ट,से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जा सकेगे शाम,6से8तक प्रवचन का कार्यक्रम होगा।




