Latest
बी’ स्क्वायड और ट्रोजन इलेवन विजयी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ‘बी’ स्क्वायड और ट्रोजन इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर ए.टी. फ्लिन मेमोरियल टी-10 रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये।
बीएचएस मैदान पर शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में ‘बी’ स्क्वायड ने 10 ओवर में 59 रन (एमोस 23, नेल्सन 11, जोएल पॉल दो विकेट) बनाये।
जवाब में स्ट्राइकर्स इलेवन की टीम 8.4 ओवर में 37 रन (जोएल पॉल 13, अर्जित व नेल्सन दो-दो विकेट) पर सिमटी।
दूसरे मैच में सेंट पॉल चर्च ने 10 ओवर में 51 रन (अभिषेक विवियन 13, सिसिल दो, रिचर्ड्स व रॉयल एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में ट्रोजन इलेवन ने 9.4 ओवर में 6 विकेट पर 52 रन (सिसिल 14, राजेश किडर व अमित ऑस्टिन दो-दो विकेट) बना लिए।
बीएचएस के प्रधानाचार्य डी.ए. ल्यूक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।




