Latest

स्वदेश सेवा संस्थान द्वारा वंचित बच्चों के बीच मनाया गया अमृत महोत्सव कार्यक्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। स्वदेश सेवा संस्थान द्वारा तेलियरगंज में मलिन बस्ती के वंचित बच्चों के साथ अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को अपने राष्ट्र के महापुरुषों के बारे में बताया गया, साथ ही वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक के रूप में अमरेंद्रनाथ सिंह (हाइकोर्ट बार कॉउंसलिंग अध्यक्ष) और अधिवक्ता ओम प्रताप व सौरभ की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में संयुक्त विजेता टीम के सभी बच्चों के बीच कॉपी, पेन , पेन्सिल , और मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में माँ भारती की आरती व उद्घोष किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वदेश सेवा संस्थान के सभी शिक्षक जो प्रतिदिन निःशुल्क शिक्षा का कार्य कर रहे है। उनकी अहम भूमिका रही। जिसमे शम्भू जी, शोभित,अंजली, लक्ष्मीकांत सौरभ, अभिनव, देव, कार्तिके, लक्ष्मीनारायण, सचिन आदि की उपस्तिथि रही।

Related Articles

Back to top button