रवीन्द्र कुशवाहा ने सम्मान कल्चर आर्ट फाउंडेशन की लोककला कार्यशाला का किया उद्घाटन

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। “जीवन एक प्रतिबिंब है कला का ” लिप्पन आर्ट भित्ति चित्र कार्यशाला का “सम्मान कल्चर आर्ट फाउंडेशन” के तत्वाधान में , मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति मंत्रालय के कार्यकारिणी सदस्य कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने उद्घाटन किया । यह कार्यशाला प्रयागराज सिविल लाइंस NIMIT निमित संस्थान में शुरू की गयी व विशिष्ट अतिथि में माधवी निराला (आर्य कन्या पीजी कॉलेज) मदन कुमार (आयकर निरीक्षक प्रयागराज) फाउंडेशन के सचिव नीरज हिंदुस्तानी व अध्यक्ष विपिन पटेल और अन्य सदस्य कलाकारो में तनु श्रीवास्तव, सिवांगी, नेहा यादव, सुम्बुल परवीन, नसरह, रिनी, रजनी, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, संयोजक विजय कुमार व सहसंयोजक सुप्रिया यादव अन्य कई प्रतियोगी कलाकार उपस्थित रहे। मुख्यअतिथि रवीन्द्र कुशवाहा ने लिप्पन आर्ट को एक पारंपरिक भित्ति चित्र भारत के गुजरात कच्छ की उभरती लोककला बताया, जो महिलाओं के लिए रोजगारपरक और उनके सर्वांगीण विकास और सौंदर्य की प्रतिबिंब मानी जाती है। संस्था के सचिव नीरज हिंदुस्तानी ने सभी कलाकारों का ससम्मान अभिवादन किया । कार्यशाला में बने चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पुरस्कार व सम्मान पत्र भी दिया जाएगा। यह कार्यशाला 20 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक चलेगी। माधवी निराला ने अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।




