Latestदेशप्रदेश

मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा : बाबा गरीबनाथ मंदिर में मची भगदड़, 25 घायल

मुजफ्फरपुर। सावन महीने के तीसरे सोमवार पर बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर में अचानक भगदड़ मच जाने से 25 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हालांकि, बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

प्रारंभिक रूप से मिल रही जानकारी के अनुसार सावन का तीसरा सोमवार होने की वजह से मंदिर में देर रात से ही भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इस बीच हरि सभा चौक के पास जलाभिषेक के दौरान कांवड़ियों के बीच अचानक भगदड़ मच गई।

इसमें घायल होने वालों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। घटना में पुलिसवालों के भी चोटिल होने की सूचना है। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button