Latest

पुलिस महानिरीक्षक ने प्रयागराज के समस्त हेड मोहर्रिरों के साथ समीक्षा बैठक की

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज रेंज, प्रयागराज डॉ राकेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन, प्रयागराज मे जनपद प्रयागराज के समस्त हेड मोहर्रिरों के साथ समीक्षा बैठक की गयी | बैठक के दौरान सर्वप्रथम आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा सबसे महत्वपूर्ण बिंदु ग्राम अपराध रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एवं सी-प्लान ऐप के सम्बंध में निर्देशित किया गया कि जनपद के थानों पर तैनात समस्त आरक्षी/महिला आरक्षी, मुख्य आरक्षी, थाना प्रभारी, एवं समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के पास सी-प्लान ऐप प्रत्येक दशा में होना चाहिए । औचक निरीक्षण के दौरान अगर किसी के मोबाइल में सी-प्लान ऐप नहीं मिलता है और उसे अपने बीट के बारे में जानकारी नही होती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी साथ ही ग्राम अपराध रजिस्टर एवं अपराध रजिस्टर दुरुस्त होना चाहिए समीक्षा बैठक के दौरान आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा महिलाओं से सम्बंधित होने वाले अपराधों के सम्बंध में निर्देशित किया गया कि महिला अपराध सम्बन्धी जो भी प्रार्थना-पत्र प्राप्त होंगे उसकी जांच उस बीट की महिला आरक्षी द्वारा की जाएगी।
बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि थाने पर चलने वाली प्रतिदिन (24 घण्टे) के जी0डी0 की पीडीएफ फाइल बनाकर क्षेत्राधिकारी कार्यालय को प्रेषित करेंगे । इसी क्रम में आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा समाधान दिवस/तहसील दिवस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण, बीट आवंटन, अपराध रजिस्टर, रजिस्टर नम्बर 4 का विवरण, जी0पी0 लिस्ट मिलाने की स्थिति, फ्लाई शीट, थाने का मासिक सम्मेलन, सुरक्षा समिति की वास्तविक स्थिति, गार्ड फाइल के संबन्ध में समीक्षा की गई एवं समस्त को आवश्यक निर्देश दिए गए | ततपश्चात आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा थानों में बने शौचालय, हवालात, बैरक, पानी, बिजली, मेस, बर्तन आदि के सम्बंध में समीक्षा की गई एवं हो रही कमियों को तत्काल दुरुस्त कर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया | इसी क्रम में आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा पेंशनर्स , जिलाबदर की कार्यवाही, अपराध की स्थिति, शस्त्रों के रख रखाव, टी0ए0 के नक्शों का मिलान, निरीक्षण अनुपलालन, बीट बुक की स्थिति, थाने के विभिन्न अभिलेखों की स्थिति एल0आई0यू डायरी, चौकीदारों का सम्मेलन, चुनाव के तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा की गयी एवं समस्त को उक्त के अनुपालन कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button